फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो वर्ष से नहीं मिला डीबीटी का पैसा, ग्रामीणों ने की शिकायत

Sat, 22 Jul 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के लमुइया प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ड्रेस आदि का पैसा नहीं मिला है। पूछने पर विद्यालय इंचार्ज की ओर से अभिभावकों का अपमानित किया जा रहा है। इस मामले लेकर गांव के ग्रामीणों ने बीईओ को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के लमुइया गांव के वेद प्रकाश, गूठे, राम जियावन, सुबास, अमरनाथ, संगीता, उषा, कोदई, धनीराम, पंचम आदि अभिभावकों ने शनिवार को बीईओ इटवा को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हमारे गांव में केवल एक प्राथमिक विद्यालय है, घर के बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में पढ़ने जाते भी हैं। बच्चों के पंजीकरण के दौरान जरूरी कागजात भी विद्यालय में हम लोगों ने उपलब्ध करा दिया था। लेकिन दो साल से अधिक का समय बीत रहा अभी तक हमारे बच्चों का ड्रेस आदि का पैसा बैंक खाते में नहीं आया। जिस कारण हमारे बच्चे प्रतिदिन बिना ड्रेस व जूता मोजा और बैग के विद्यालय जाने को मजबूर हैं। बताया कि बीते बुधवार को हम लोगों के तरफ से गांव के राम नारायण विद्यालय में यह पूछने गए थे कि हमारे बच्चों का ड्रेस आदि का पैसा बैंक खातों में कब आएगा तो विद्यालय इंचार्ज वेद प्रकाश मौर्य ने उन्हें बेइज्जत करके विद्यालय से बाहर ढकेल दिया और पुलिस केस करने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में बीईओ इटवा महेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें