फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में हड़ताल की तैयारी, शाम को स्थगित

Wed, 09 Mar 2016 01:05 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने बाइक जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने मंगलवार को नगर में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान विभागों में पहुंच कर्मचारियों को परिषद की नीतियों को बताया। सदर तहसील परिसर में सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन


वहीं देर शाम परिषद की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई। मंडल मंत्री अरुण प्रजापति और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगे मानने का आश्वासन दिया है। इस कारण फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। 

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर नौ मार्च से हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के हितों की सुध लेनी ही होगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर से मोटर साइकिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


कोषागार, कृषि भवन, आरटीओ आफिस, सिंचाई, नलकूप, जिला अस्पताल, सीएमओ आफिस, जल निगम, रजिस्ट्री आफिस, पीडब्लूडी, उद्योग विभाग, डीआइओएस, बीएसए, उद्यान, विद्युत, वन विभाग, ब्लाक परिसर, पीएचसी, गन्ना विभाग, व्यापार कर, सेवायोजन, जिला पंचायत आदि विभागों के कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात की और हड़ताल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान ईश्वर चंद्र वर्मा, वाईके द्विवेदी, भूपेश शुक्ला, एसएन पांडेय, डीएन तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता, सुजीत जायसवाल, केएम उपाध्याय, गोविंद ओझा, विजय कर पाठक, इफ्तखार अहमद, अब्दुल्ला खान, विनोद कुमार त्रिपाठी, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश पाठक, मनोज पंाडेय, श्रीपति मौर्या, अवधेश यादव, राम कुमार गुप्ता, अरुण प्रजापति, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें