फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से बेटी के दहेज का सामान जलकर राख

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहांस सुमाली के ग्राम सिसहनिया, तेनुहवा व श्रीरामपुर में लगी आग से तबाही मच गई। फायर ब्रिगेड व ग्राम वासियों के अथक प्रयास से आग बुझ सकी। आग के चपेट में आने से दीनानाथ, महादेव, मेहरुन्निसा, प्रहलाद तथा रामप्रसाद का मकान जलकर राख हो गया। प्रहलाद की लड़की की शादी 6 जून 2024, को थी। जिसका दहेज का सामान तथा नगद 30 हजार रुपये जलकर राख हो गया। प्रहलाद के अनुसार घर के अंदर जो भी सामान था, वह जलकर खत्म हो गया, लड़की के दहेज में देने के लिए जेवर कपड़ा आदि दहेज का सामान जल गया। लेखपाल नवीन श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जले हुए मकानों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें