फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तहरीर लेकर भटक रही बेटी, पुलिस ने पिता का किया चालान

Wed, 29 Nov 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छेड़खानी की शिकार किशोरी तहरीर लेकर कार्रवाई के लिए तीन दिन से भटक रही है, जबकि पुलिस ने उसके पिता को ही चालान कर दिया। मामले में किशोरी से चेयरमैन व उनके समर्थकों पर छेड़खानी करने व घर में तोड़फोड़ का आरोप है। पुलिस पीड़ित किशोरी से छेड़खानी के मामले में बिना तहरीर मिले ही जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने नगर पंचायत बढ़नी चाफा चेयरमैन व उनके समर्थक राजेंंद्र, राम चंदर आदि पर गंभीर आरोप लगा रही है। उसके अकेली रहने पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने, जेवर लूटने के साथ ही दुपट्टा खींच छेड़खानी का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि घटना की तहरीर उसके पिता ने भवानीगंज पुलिस को देने गए थे, लेकिन पुलिस ने भगा दिया था। उसके बाद सोमवार को पीड़िता व उसका भाई एसपी के पास तहरीर लेकर गए थे, लेकिन छुट्टी होने की बात कह कर तहरीर नहीं ली गई और मंगलवार को बुलाया गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष ने पिता को बुलाया और चालान भेज दिया।
थानाध्यक्ष भवानीगंज दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच ईंट रखने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष के तहरीर पर पीड़िता के पिता का चालान किया गया है। छेड़खानी की शिकायत संज्ञान में है, जांच की जा रही है। अभी पीड़िता के तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
मारपीट के मामले में एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। आरोप लगाने वाली किशोरी या उसके पिता ने मुझसे मुलाकात नहीं की है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी, घटना सही होगी तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिषेक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें