शाहपुर। डुमरियागंज नगर के सुभाष नगर वार्ड (शाहपुर) में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आने वाले 11 हजार वोल्ट के तार जमीन से करीब 6 से 7 फिट ऊपर से गुजर रहे हैं। खतरे की आशंका से वार्ड के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अविलंब तार को उपर करवाने की मांग की। नगर के सुभाष नगर वार्ड के निवासियों ने बताया कि तार को उपर करवाने के लिए जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने अबतक तार को उपर नहीं कराया गया। वार्ड निवासी दिलीप कन्नौजिया, मनोज, दीपक श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, दिनेश आदि लोगों ने कहा आबादी के बीच से होकर यह तार गया है। लोग तार के नीचे से आते-जाते रहते हैं। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेई को भेजकर तार को सही करवाया जाएगा।