करंट की चपेट में आने से गाय की मौत
पथरा। थानाक्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव स्थित गोशाला में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई जबकि कई गायें झुलस गईं। इनमें से कई गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव निवासी अंबिका प्रसाद मौर्य की गोशाला में 36 से अधिक गायें थीं। मंगलवार सुबह अचानक हाई वोल्टेज करंट आ जाने से गोशाला में बंधी गायें बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगीं। उस समय गोशाला में मौजूद महिला ने शोर मचाकर करंट उतरने और हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत ही मेन स्विच ऑफ कर बिजली सप्लाई काटी गई, तब तक अधिकांश गायें करंट के झटके से झुलस चुकी थीं। इस घटना में एक गाय की मौत हो गई। पशुपालक अंबिका प्रसाद मौर्य ने घटना की सूचना पशु चिकित्सालय और तहसील प्रशासन को दी।