फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महात्मा बुद्ध का जीवन मानव जाति के लिए अनुकरणीय

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शुक्रवार को बर्डपुर में स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप जलाकर जयंती मनाई। इस दौरान लोगों ने बुद्ध के जीवन पर विचार रखे।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध बहुत दयालु थे। उन्हें घुड़सवारी बहुत पसंद थी। वह किसी को हारते हुए देखना पसंद नहीं करते थे। प्रदेश मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने कहा महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की। विश्व को सत्य, अहिंसा ,मानवता, मित्रता एवं करुणा का पाठ पढ़ाने वाले भगवान बुद्ध भगवान विष्णु के 9 वें अवतार थे। इनका जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय है। इनका जीवन अनुकरणीय है इसे अपने जीवन में उतारते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।
इस दौरान भंते महानाम, जिला अध्यक्ष राजन सिंह, रत्नेश सिंह प्रिंस, तेज प्रताप सिंह, कृष्णकांत सिंह उर्फ सोनू, लवकुश सिंह ,राम शंकर सिंह, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, उदित नारायण सिंह, लवकुश सिंह, विपिन सिंह, गिरजेश बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें