फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती कर अधिक लाभ उठाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वैज्ञानिक विधि से करें गन्ने की खेती’
विज्ञापन

शोहरतगढ़/बढनी। सहकारी गन्ना विकास समिति बढ़नी के परिसर में बृहस्पतिवार को किसान मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र ने क्षेत्रीय किसानों को वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ी गन्ने में सिंचाई, निराई, गुड़ाई कर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने के बाद में जानकारी दी। गन्ना शोध केंद्र सेवरही के वैज्ञानिक विनय मिश्र ने गन्ने में लगने वाले कीट व रोगों से बचाव के उपाय के बारे में किसानों को जानकारी दी। गन्ना किसान संस्थान पिपराइच के सहायक निर्देशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने गन्ने के साथ मूंग, उड़द, भिंडी, खीरा आदि की सह फसली खेती कर अधिक लाभ कमाने के बारे में जानकारी दी। उप महाप्रबंधक गन्ना डॉ. आरपी शाही ने कहा कि गन्ने की खेती में यंत्रीकरण करके लागत मूल्य कम होगा। साथ ही समय की भी बचत होगी। गन्ना विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने पेड़ी प्रबंधन की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इकाई प्रमुख योगेश सिंह ने कृषकों को सरकारी अनुदान दर वितरित किये जाने वाले कृषि यंत्रों के बारे में बताया। इस दौरान कृषक रफीउल्ला, बालकेशर, उमेश मौर्य, राधाकृष्ण पांडेय, अब्दुल रऊफ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें