फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन मशीन खराब, लौट रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैन सेंटर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन खराब, लौट रहे मरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब हो जाने से मरीजों को लौटना पड़ रहा है। निजी जांच सेंटर में उन्हें रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
जिले की तकरीबन 29 लाख की आबादी के इलाज के लिए बने जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर लाभ मिलेगा। निशुल्क में इलाज हो सकेगा, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जांच के लिए लगा सीटी स्कैन मशीन पिछले चार दिन से खराब पड़ी है। जांच सेंटर से जुड़े कर्मियों की मानें, तो एक दिन में 35 लोगों की जांच होती है। मशीन खराब होने से पिछले चार दिन से 100 से अधिक लोगों की जांच प्रभावित है। वहीं गंभीर रोगियों को बाहर जांच करानी पड़ी। उन्हें 1000 से 1500 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जांच कराने के लिए उसका निवासी राकेश ने बताया कि सिर में चोट लग गई थी। दर्द असहनीय था, डॉक्टर ने सीटी स्कैन की सलाह दी। जांच कराने पहुंचे तो पता चला कि मशीन खराब है। अब निजी सेंटर में जांच करानी पड़ेगी। रुपये भी देने पड़ेंगे। रामटिकरा गांव निवासी शिवदयाल ने बताया कि विवाद में सिर में चोट आने के बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन जांच कराने के लिए कहा है। अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि मशीन खराब है। अन्य मरीजों की भी ऐसी ही शिकायत रही। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने कहा कि मशीन की मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें