भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील के भवानीगंज क्षेत्र में पिछले चार दिन से घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही लोगों की कतारें लग रही हैं। सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद देर शाम तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है और वे संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं। भवानीगंज के अजय, विजय, किताबुलाह, लियाकत, बलकरन ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य कराने की मांग की है। संवाद