फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तल्ख धूप से मुरझाने लगीं फसलें, नहरों में पानी छोड़ने की मांग

Fri, 01 Sep 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद एकाएक तल्ख धूप से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो सूखे की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। मौसम के उनट-फेर से किसान फिर परेशान हैं। फसल मुरझाने लगी है और सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लटेरा, बनरीजोत, कुनगाई डिहवा, हरैया, बल्लीजोत, धोबहा, अकोलिहा आदि गांवों के खेत अपेक्षाकृत ऊंचाई पर है। धूप से इन खेतों में नमी समाप्त हो गई है और दोपहर में फसलें मुरझाने लगी हैं। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो सूखे का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। यही नहीं, इन गांवों से होकर गुजरने वाली नहरों में पानी भी नहीं आ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सिंचाई नहीं की गई तो फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें