फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में मृत मिला मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी गांव के समीप राप्ती नदी के तट पर करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। उसका मुंह पानी के अंदर था, इस कारण शुरुआती दौर में लोगों को पता नहीं चला कि उसकी मौत हो गई। जो लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने दूर से ही उसे देखने की कोशिश की। जब छेड़ने के बाद भी वह हरकत में नहीं आया तो लोगों को पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

पेंडारी गांव निवासी सलाहूददीन, इस्माइल, विजय भान, दलसिगार, पप्पू चौधरी आदि लोग ने कहा कि नदी में इसके पहले मगरमच्छ नहीं देखा है, अब नहाने में डर लगेगा। मामले में वन क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल ने बताया कि नदी में मृत मगरमच्छ होने की उन्हें जानकारी नहीं है। वन विभाग की टीम शुक्रवार को मौके पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें