त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपिया-भरवलिया के बीच बनेे बांध पर साइकिल से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर बांध से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक बलरामपुर जिले के सोनहटिया गांव का निवासी था। बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के सोनहटिया गांव निवासी अखिलेश ( 30) पुत्र कल्लू बुधवार को साइकिल से अपनी बहन व पत्नी के साथ क्षेत्र के बेवा मुस्कहम गांव में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पति और बहन पैदल जा रही थी, जबकि अखिलेश साइकिल से था। अभी वह क्षेत्र के गोपिया- भरवलिया बांध पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर साइकिल से बंधे से नीचे गिर गए।
इस हादसे में अखिलेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर घर के परिवार नदी पार करके आए और शव का पंचनामा कराकर घर लेकर चले गए। एसओ त्रिलोकपुर अरबिंद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।