फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट

Sat, 02 Dec 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अस्पताल में घायल अवस्था में उमा देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी व विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पट्टीदार बताए जा रहे हैं। महिला की तहरीर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला घर पर अकेली रहती है। रोजगार के सिलसिले में उसका पति मुंबई में रहता है। महिला का आरोप है कि गुरुवार की शाम को खाना खाने के बाद वह अपने घर में सोई हुई थी, तभी पट्टीदारी के विनोद तिवारी व दुर्गा तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर सामने खड़े होकर गाली देते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर मारा-पीटा व कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला पुलिस की देखरेख में महिला को इलाज के लिए तिलौली अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें