फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया जुलूस के दौरान हुआ बवाल, छह घायल

Sat, 24 Oct 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शोहरतगढ़ उपनगर में ताजिया जुलूस के दौरान शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उत्तेजक नारेबाजी को लेकर अराजकतत्वों ने जमकर बवाल काटा।
छिटपुट हिंसक घटनाओ के दौरान दो पक्ष के बीचं पथराव हुआ। इस बीच मची भगदड़ में दुकानों में तोड़फोड़ व एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया।
हिंसक घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया है। दो घंटो तक उपनगर में अराजकतत्व उत्पात मचाते रहे और पुलिस मूक दर्शक की भूमिका में रही।
उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उपनगर में अघोषित कफ्र्यू लगा दिया है। हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में दोनों पक्षों के दस व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आठ थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी के अनुसार हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीस कमेटी की बैठक में दो पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि रामजानकी मंदिर के पास एक लाइन बनाई जाएगी, इसके पास कोई पक्ष नारेबाजी नहीं करेगा।
विज्ञापन

जुलूस निकाल रहे एक पक्ष के कुछ युवक लाइन के पास पहुंच उत्तेजक नारेबाजी करने लगे। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने के लिए सामने डट गए।
इतने में कुछ अराजकतत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए पत्थर चला दिया और अफवाह मचाते हुए नगर में भागने लगे। हालात पुलिस के काबू के बाहर होने लगा।
पुलिस द्वारा लाठी पटकने के बाद मची भगदड़ की चपेट में एक बुजुर्ग आ गया। भीड़ के बीच में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालात बिगडने लगे और अराजकतत्वों ने आधा दर्जन से अधिक दुकान व घरों पर पथराव किया। पत्थर से एक दर्जन लोगों के घायल होने का समाचार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें