फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किलो गोमांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के जबजौआ गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 35 किलो गोमांस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पशुओं की खाल, छह गोवंशीय पशु व धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ी मात्रा में गोमांस की बरामदगी से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 थानाध्यक्ष रमाकांत सिंह यादव को किसी ने जबजौआ गांव में गोवंशीय पशु का वध कर मांस बेचे जाने की सूचना दी। थानाध्यक्ष रमाकांत सिंह, एसआई रविकांतमणि व ओमप्रकाश यादव के साथ फोर्स लेकर जबजौआ गांव पहुंचे। यहां चिह्नित स्थान पर छापेमारी की तो मौके से ही दो महिलाओं को मांस के टुकड़े करते पकड़ा गया। कमरे की तलाशी के दौरान वहां तीन गोवंशीय पशु की खाल भी बरामद  हुआ। वहीं, घर में तीन गाय, एक बैल व दो बछड़ा भी बंधे मिले। इधर, घर में मौजूद एक अन्य युवक मौका देखकर फरार हो गया।
पुलिस महिलाओं को अपने साथ थाने ले आई। पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम मुन्नी व साफिया निवासी बताया। पुलिस ने गोमांस व चमड़े को जमीन में दफन करवाकर उसे नष्ट करवा दिया। पशुओं को पशुपालकों को सौंप दिया। इस संबंध में एसएचओ रमाकांत सिंह यादव ने बताया कि गोमांस करीब 35 किलोग्राम था। इसे चमड़े के साथ दफन करवा दिया गया है। दोनों महिलाओं व फरार अतवार के खिलाफ गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार अतवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें