फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के सामने कूदा युवक, मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:44 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित मंदिर चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम एक युवक तेज रफ्तार ट्रक के सामने आ गया। ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने बेंवा चौराहे के पास से पकड़ लिया। मृतक की पहचान मुंबई निवासी याद अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह पिछले चार माह से इटवा स्थित मौसा के घर रह रहा था। मुंबई के शिवड़ी निवासी याद अली (25) करीब 4 माह से इटवा कस्बा स्थित मौसा के घर रह रहा था। मंगलवार को वह डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार सुभाष नगर में रहने वाले चाचा शफीक राईनी से मिलने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 4 बजे वह मंदिर चौराहे पर आकर कभी दो पहिया तो कभी बड़े वाहनों के सामने अचानक आकर खड़ा हो जा रहा था।

मौजूद लोगों ने उसे कई बार सड़क से हटाकर किनारे किया। इसी दौरान इटवा की तरफ से बस्ती जा रही एक ट्रक के आते ही वह सामने कूद पड़ा। ट्रक की टक्कर से वह सड़क के बीचोबीच गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।  घटना के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रक चालक वहीं खड़ा रहा, लेकिन मौके का लाभ पाकर ट्रक लेकर भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो उसकी पहचान हुई। उधर, भाग रही ट्रक को चालक सहित बेंवा चौराहे के पास पकड़कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरडी मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी है। वह जिला मुख्यालय पर मीटिंग में आए हैं। ट्रक को पकड़ लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें