फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते युवक के परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पत्नी की विदा कराने आए गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के ग्राम सपनापुर का निवासी रामू (25) की बुधवार सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के टोला दौलतपुर की है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्नी के परिजनों के अनुसार मृतक पांच दिन पूर्व ससुराल आया था। पत्नी को विदा कराने की जिद पर अड़ा था। घटना की सुबह सास ने तीन-चार दिनों के बाद विदा करने की बात कही। इस बात पर पति नाराज हो ससुराल से गोरखपुर जाने की बात निकला।
एक घंटे बाद पति वापस ससुराल आ गया। उसकी तबीयत खराब थी। उल्टी हो रही थी। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें