फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी नवविवाहिता की मौत

Thu, 30 Nov 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटंगवा में पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जली नवविवाहिता की गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। नवविवाहिता का नाम इंद्रावती (19) है। वह पांच दिन पहले शनिवार को संदिग्ध अवस्था में जल गई थी। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पथरा थाना के ग्राम कम्हरिया निवासी पिता पुजारी ने बताया कि पुत्री इंद्रावती का विवाह गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटंगवा निवासी वीरेंद्र के साथ 6 माह पूर्व हुआ था। पुत्री को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार इस संबंध में शिकायत भी की। शनिवार को पुत्री के जलने की सूचना मिली। उसकी हालत गंभीर थी लिहाजा जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा रवींद्र कुमार गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर नवविवाहिता की मौत हो गई है तो तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें