फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग से लापता सुनीता एटा जेल में

Thu, 16 Jun 2016 11:46 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
 मथुरा के जवाहर बाग से लापता हुई गायघाट की सुनीता एटा जेल में बंद है। गुरुवार को उसकी खबर पहुंची तो परिजनों को थोड़ी राहत मिली। अब उसके जमानत की तैयारियों में परिजन जुट गए हैं। सुनीता के पति महेश जायसवाल की इस कांड में मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही सुनीता के लापता होने से परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थे।
विज्ञापन


उसका बाजार थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी महेश जायसवाल 23 मई को अपनी पत्नी सुनीता, गांव के बुधिराम साहनी के साथ मथुरा के जवाहर बाग के लिए निकला था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भी वहीं थे। जवाहर बाग कांड के बाद से सभी लापता थे। इसमें तीन दिनों बाद महेश के मौत की खबर पहुंची, जबकि 10 जून को बुधिराम भी लौट आया।

लौट कर आए बुधिराम ने बताया कि घटना के समय उससे अंतिम मुलाकात में सुनीता और महेश साथ-साथ थे, मगर उसके बाद वह कहां गए, उसे नहीं पता। महेश के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि सुनीता एटा जेल में है। खोज में मथुरा गए महेश के साढ़ू ने सुनीता के एटा जेल में होने की खबर दी है। जेल में मिलकर उसका हाल भी जाना। उसे महेश के मौत की जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन


जल्द ही परिवार के लोग एटा पहुंचकर उसकी जमानत कराएंगे। उधर, इस संबंध में एसओ योगेंद्र सिंह ने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया। कहा कि परिजन अपने स्तर से ही खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें