फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों से चोरी

Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी क्षेत्र में सेंध काटकर चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सकरौड़ा व मिश्रौलिया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। सेंध काटकर दोनों घरों से नकदी, आभूषण समेत पांच लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के सकरौड़ा गांव निवासी अज्ञाराम चौधरी खाना- खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार रात सो गए थे। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते कमरे में पहुंच गए। कमरों का ताला तोड़कर पांच हजार नकद व लगभग तीन लाख का आभूषण व कपड़े उठा ले गए। 
अज्ञाराम ने बताया कि दो बहुओं का पूरा जेवर पायल, झुमकी, माला, मंगल सूत्र, मक्खी, मारवाड़ी नथुनी,  वेदिया, कील, चार बक्स में रखा सामान घर के पीछे खिड़की पल्ला खोलकर उठा ले गए। उसी गांव के घनश्याम चौधरी के घर के पीछे दीवाल मे नकब काटकर 60 हजार का आभूषण व चालिस सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घनश्याम के अनुसार चांदी का पायल, सोने का माला, चांदी का करधन, झुमकी, झाला, कड़ा, कील आदि गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के अब्दुल वाहिद के घर चोरों ने छत से घर मे घुसकर चार कमरों का ताला तोड़कर बक्सा घर के बाहर खेत में ले जाकर आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए। उसी गांव के अरहमान के घर चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़ दिया। आवाज होने के पर लोग जाग गए। इसके बाद चोर वहीं से खाली हाथ निकले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें