फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर लौट रहे यात्रियों को लूटा

Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन के पास गुरुवार रात डेढ़ बजे मुंबई से घर लौट रहे तीनों लोगों को पिकप सवार बदमाशों ने लूट लिया और मारपीट कर उनसे 20 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। देर रात हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है। ढेबरुआ क्षेत्र के मनिकौरा गांव के टोला चरिहवा निवासी रुस्तम, अहिरौली गांव के टोला तुलसियापुर निवासी राधे यादव, गडऱखा गांव निवासी मनोज यादव मुंबई में रहकर काम करते हैं। मंगलवार को वह मुंबई से घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात ड़ेढ बजे लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से परसा स्टेशन पर उतरे थे। अभी वह स्टेशन की बाउंड्री से बाहर निकले थे, इसी बीच पिकप सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तीनों को रोक कर तलाशी लेने लगे। विरोध जताने पर मारपीट कर 20 हजार रुपये नकदी व लगभग 10 हजार रुपये से अधिक का सामान छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर पास स्थित हियुवा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को दी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस संबंध में एसएचओ शोहरतगढ़ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर अभी तक नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें