फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की पिटाई पर सिपाही को दौड़ाया

Fri, 08 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
थाना ढेबरूआ के गांव रेड़वरिया में घटना के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हो रही मारपीट की शिकायत पर पहुंचे सिपाही ने गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि महिला को राइफल के बट से पीटा गया। सिपाही की हरकत से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही ने  ग्राम प्रधान के घर में घुसकर अपनी सुरक्षा की। इधर सूचना मिलते ही गांव में पुलिस बल पहुंच गई और घंटों गांव में डेरा डाले रही। मारपीट में घायल महिला समेत दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव में दो व्यक्तियों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को  दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने बैंक ड्यूटी कर रहे  सिपाही व होमगार्ड से विवाद के संबंध में शिकायत की। सिपाही व होमगार्ड गांव में पंहुचकर दोनों पक्षों से पूछताछ करने लगे। किसी बात पर नाराज हुए सिपाही ने राइफल के बट से गर्भवती महिला तसलीमुन्निशां को  पीटना शुरू कर दिया।
पुत्रवधू को बचाने पहुंची सास हाजिरा खातून व ससुर महमूद को भी सिपाही ने नहीं बख्शा। सिपाही की हरकत देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और सिपाही से हाथापाई तक की नौबत आ गई। ग्रामीणों के उग्र रूप देख सिपाही व होमगार्ड मौके से भाग कर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए।  घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह ने बट से हमला करने के  सिपाही पर लगे आरोप को गलत बताया,कहा कि गांव में विवाद हुआ था। दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें