फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह के नाम पर बंधक बनाए लोग

Sat, 28 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवाहर बाग में सत्याग्रह के नाम पर लोगों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस की शरण में पहुंचे जीजा-साले यह जानकारी दी। दोनों ने बताया कि बाबा जयगुरुदेव के मंदिर में दर्शन करने आए थे। यहां से उन्हें बहकाकर कुछ लोग जवाहर बाग ले गए। वहां करीब एक माह तक बंधक बनाए रखने के दौरान मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने दोनों को उनके गृहनगर रवाना कर दिया है। 
विज्ञापन

तड़के गांव सांखी थाना महाना जिला सिद्धार्थनगर निवासी बेचन सिंह (70) अपने साले नेपाल के रूपनदेही जिला निवासी नंदलाल सिंह के साथ अचानक जवाहर बाग से निकलकर पुलिस और पीएसी जवानों के पास जा पहुंचे। जवान दोनों को सदर बाजार थाने ले गए।
यहां सीओ सिटी और एसपी सिटी को बेचन और नंदलाल ने आपबीती बताई। इसके बाद सिविल लाइन चौकी आकर बेचन सिंह और नंदलाल ने बताया कि वे ब्रह्मलीन बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी हैं। एक माह पहले हाईवे स्थित आश्रम में दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन

उन्हें यहां से एक व्यक्ति बाबा जयगुरुदेव मंदिर की अन्य शाखा दिखाने की कहकर जवाहर बाग ले आया। दोनों का आरोप है कि इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया और मानसिक रूप से परेशान किया। खाने में केवल सुबह पतली खिचड़ी और शाम को रोटी और पतली दाल दी जा रही है।
बिजली कटने के बाद स्नान भी नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने पुलिस को यह बात लिखित में भी दी। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की शिकायत पर थाना सदर बाजार में रामवृक्ष यादव और चंदनबोस के खिलाफ लोगाें को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने बेचन और नंदलाल को खाना खिलाने के बाद उनके घर के लिए रवाना कर दिया है। यात्रा के लिए धनराशि भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें