फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में ट्यूब से बंधे बोरे से नेपाली शराब बरामद

Mon, 19 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सोहांस क्षेत्र के मिस्जिदिया में मिला नेपाली शराब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोहांस बाजार। सीमाओं पर चौकसी बढ़ने के बाद तस्करों ने नेपाली शराब को जिले में लाने का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब नेपाल से आ रही कूड़ा नदी के रास्ते तस्करी हो रही है। इसका पर्दाफाश सोमवार को तब हुआ, जब लोटन कोतवाली क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव के पास से कूड़ा नदी में पांच बोरी में बंद नेपाली शराब पाया गया। ट्रैक्टर के ट्यूब से बंधा यह शराब नदी के प्रवाह के साथ बहकर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल से लगती जिले की सीमा से शराब की लगातार तस्करी रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने इन दिनों चौकसी बढ़ा दी है। ऐसे में अपने मंसूबे नाकाम होता देख तस्करों ने नेपाल से आने वाली नदियों को जरिया बनाया है। सोमवार की सुबह देवपुर-मस्जिदिया गांव के लोग कूड़ा नदी की ओर पहुंचे तो उनकी नजर नदी में बहते ट्रैक्टर के ट्यूब पर पड़ी। संदिग्ध वस्तु होने के संदेह पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लोटन कोतवाली के एसआई प्रेमकुमार सिंह ने ट्यूब को बाहर निकलवाया तो उसके साथ बंधी प्लास्टिक की पांच बोरियां भी आ गई।
इन बोरियों में करीब 300 शीशी नेपाली शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मौके पर कोई पकड़ा नहीं गया है। तस्करी का यह तरीका चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में लगी है। जल्द ही तस्करों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें