फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर की गई सघन चेकिंग

Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। देश में विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर रविवार से विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन


इसी के तहत एसएसबी की डॉग स्क्वायड टीम पूरी सीमा खंगाल रही है। सोमवार को ‘लालू’ और ‘लिली’ ने बारीकी से हर आने-जाने वाले दो और चार पहिया वाहनों की छानबीन की।

सीमा से लगे गांवों में रात भर विशेष जांच जारी रही। छानबीन का यह सिलसिला गणतंत्र दिवस पर भी जारी रहेगा।
पठानकोट आतंकी हमला, आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर रखा है।

नेपाल की खुली सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। इसे देखते हुए रविवार से ही सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त जारी है।दिन भर चेकिंग के बाद सशस्त्र सीमा बल द्वितीय वाहिनी के जवानों ने पूरी रात सीमा से सटे गांवों को खंगाला। नो मेंस लैंड एरिया डॉग स्क्वायड टीम के साथ गश्त की। सोमवार की सुबह से ही अलीगढ़वा बार्डर पर स्पेशल टीमें जम गई थी।
विज्ञापन


हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही थी। हेड कांस्टेबल कुंदेश कुमार और परमानन्द के साथ डॉग स्क्वायड लालू और लिली वाहनों की डिक्की, बैग, छोला सहित अन्य सामानों को खंगालते रहे। खाने-पाने के सामानों को भी चेकिंग के बाद ही सीमा से आर-पार लाने-ले जाने दिया गया। चेकिंग का यह क्रम खुनुवां और ककरहवां बॉर्डर पर भी रहा। लोटन, हरवंशपुर,धनगढ़वा,नरकुल,बजहां,पकड़ीहवा,खुनुवां, धनौरा, कोटिया, महादेवा बुजुर्ग, लोहटी सहित दर्जनों गांवों में एसएसबी ने स्पेशल सर्च अभियान चलाया।

नेपाल के कृष्णानगर से सटे बढनी बार्डर पर एसएसबी की 50वीं बटालियन ने सर्च अभियान चलाया। बार्डर के मलगहिया, त्रिलोकपुर सहित अन्य गांवों में भी टीमों ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था टटोली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें