फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बालिका से रेप

Sun, 10 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सहेलियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई आठ वर्षीय बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर जंगल पहुंचे गांववालों ने गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका शनिवार शाम अपनी दो सहेलियों के साथ पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहां एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर सहेलियों से दूर ले गया और उससे दुराचार किया। सहेलियों की सूचना पर घर और गांववाले जंगल पहुंचे तो बालिका खून से लथपथ मिली।

लोग उसे तुरंत पहले शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


 सूचना के बाद शोहरतगढ़ सीओ शंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष मुकेश राय ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया और करीब 10 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर लड़की की सहेलियों से पहचान कराई, पर कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को दोपहर बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


 इस बीच जंगल की रखवाली में लगा चौकीदार गायब होने पर लोगों ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने उसकी भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें