फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी

Thu, 28 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलस गई। परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला इटहिया निवासी किताबुल्लाह ने अपनी बेटी तराबुनिसा की शादी दो वर्ष पूर्व मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी के मुस्तफा के साथ किया था। बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तराबुनिसा जलने लगी। इसकी जानकारी होने परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अभी भी उसकी हालत ठीक नहीं है।
पीड़िता के पिता ने जानकारी होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और दहेज के रूप में 50 हजार रुपए की मांग करते थे। बेटी को फोन पर बात करने से भी मना करते थे। बुधवार को पति, ननद व जेठ ने बेटी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिए, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।
विज्ञापन

बगल के गांव के व्यक्ति ने सूचना दी कि तुम्हारी बेटी जल गई है। मौके पर पहुंचा तो बेटी गंभीर रूप से जल चुकी थी। अभी भी उसकी हालत ठीक नहीं है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पति मुस्तफा जेठ व ननद के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें