जोगिया कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मनोहरी गांव में 26 सितंबर को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति व जेठानी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को क्षेत्र के मनोहरी गांव निवासी सोनिया यादव पत्नी अर्जुन यादव की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। क्षेत्र के मेहनिया गांव निवासी मृतका की मां निर्मला देवी ने पति अर्जुन व जेठानी कौशिल्या पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद जहर देकर मारने की पुष्टि हुई।
बुधवार की रात 11 बजे पुलिस ने आरोपी पति व जेठानी को घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाले टीम एसआई दिनेश तिवारी, सिपाही जयसिंह चौरसिया, लक्ष्मण यादव, श्वेता शर्मा आदि मौजूद रहे।