फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा का वांछित इटवा में गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 12:31 AM IST
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
वांछित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार की देर शाम दो अलग-अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कट्टा, कारतूस और नशीली दवाएं बरामद हुईं। पकड़ा गया एक बदमाश बाइकर्स गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, जबकि दूसरा गोंडा में हुए विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इटवा पुलिस मंगलवार की देर शाम इटवा-बढ़नी मार्ग के सिकरी नाला के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। रोककर चेकिंग की गई तो उसके पास से नशीली दवा के 300 टैबलेट मिले। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बाबर कुरैशी उर्फ मोनू निवासी बड़ा इमामबाड़ा गोंडा बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया युवक गोंडा में हुए विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस को उसकी तलाश थी। उधर, इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य बदमाश कट्टा, कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसने अपना नाम मुस्तकीम निवासी हरनीडीह कोतवाली उतरौला बलरामपुर बताया। पुलिस के मुताबिक वह बाइकर्स गैंग का सदस्य है। इस गैंग के सदस्यों ने ही आठ मार्च को सर्राफा व्यापारी को लूटा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस टीम में एसआई रामेश्वर यादव, ददन राय, राजेंद्र यादव, अधर चंद यादव और सिपाही रमेश यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें