फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे गिरी बोलेरो, कई लोग जख्मी

Sat, 02 Dec 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के दलदला गांव में खाई में गिरी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के खलीलाबाद- बांसी मार्ग पर स्थित दलदला गांव के पास बने से शुक्रवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गई। हादसे में बोलेरो में सवार कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को बांसी पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

पथरा क्षेत्र के कम्हरिया निवासी मनीष सिंह (28) और बांसी कोतवाली क्षेत्र के हरैयानानकार गांव निवासी राजन सिंह (25) तिलक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को खेसरहा गए थे। देर रात वापस घर लौट रहे थे,अभी खलीलाबाद- बांसी मार्ग पर स्थित दलदला गांव के पास बने पुल के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनिंयत्रित होकर रेलिंग को पार करते हुए 10 फिट नीचे आग पानी में गिर गई। हादसे में बोलेरो में सवार मनीष व राजन सिंह के अलावा रामदीन, राहुल सिंह, राकेश सिंह और अताउल्ला भी जख्मी हो गए। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकालकर बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए राजन व मनीष को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य लोगों को उपचार के बाद बांसी से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें