फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट से जला रहा था पटाखा, मुहं में फटा

Sat, 21 Oct 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर गांव में बृहस्पतिवार की रात अजीबोगरीब तरीके से पटाखा फोड़ते हुए एक व्यक्ति गंभीर रूप झुलस गया। परिजन उसे इटवा सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिस्कोहर दक्षिण डीह निवासी राम कुमार (24) सिगरेट से पटाखे दगा रहा था। लोगों के मुताबिक नशे की हालत में होने के कारण एक बार उसने सिगरेट से पटाखे को जलाकर सिगरेट के बजाय पटाखे को मुंह में ले लिया और सिगरेट को फेंक दी। कुछ ही पलों में पटाखा उसके मुंह में ही दग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जंहा गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्र का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें