फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को गोली मारने वाले आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
notice
विज्ञापन

विज्ञापन
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी बीजेपी नेता शैलेंद्र दुबे के पिता अंजनी दुबे को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस ने बुधवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। बता दें सितंबर में गांव के बाहर देर शाम कुछ लोगों ने अंजनी दुबे को गोली मार दी थी। गोली अंजनी दुबे के हाथ में लगी थी। अंजनी दुबे के पुत्र शैलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि इस घटना के दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। लगातार इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट से अनुमति लेकर फरार चल रहे अभियुक्त ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, घनश्याम यादव निवासी मजगवा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें