सिद्धार्थनगर के बढ़नी में एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ के बढ़नी उपनगर में नेपाल सीमा के निकट कस्टम बैरियर के पास राजस्थान से काठमांडू जा रही कार में चेकिंग के दौरान 53,500 रुपये, चीनी और यूरो मुद्रा के साथ भारी मात्रा में जेवरात बरामद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बढ़नी नेपाल सीमा के निकट बुधवार की रात लगभग कस्टम बैरियर के पास एसएसबी व पुलिस ने राजस्थान की एक कार को रोका। उसे जब चेक किया गया तो उसमें छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में जेवरात मिले। इसके अतिरिक्त दो हजार रुपये भारतीय करेंसी के ग्यारह नोट, पांच सौ रुपये भारतीय करेंसी के 63 नोट, चीन की मुद्रा युआन की 100 के दो नोट, 50 यूरो के दो नोट बरामद किए गए। वाहन में सवार सरफराज खान निवासी तोपखाना हुजूरी थाना रामगंज जनपद जयपुर, मो.अकरम निवासी लालकोठी जयपुर, साकिर हुसैन निवासी तोपखाना हुजूरी, रामगंज जनपद जयपुर, मुहम्मद फराज निवासी तोपखाना हुजूरी थाना रामगंज जनपद जयपुर, सैफ अहमद निवासी चांदी का घाट गेटथाना रामगंज जयपुर, फैजान खान निवासी सिलावटान थाना सुभाष चौक जयपुर, सुहेल खान निवासी घाट गेट थाना रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उन्होंने वे जेवरात राजस्थान के जयपुर से लेकर काठमांडू जा रहे थे। वे पहले भी सोनौली सीमा से कई बार जेवरात लेकर नेपाल जा चुके हैं। पहली बार वे बढ़नी के रास्ते जा रहे थे। इस दौरान फ्लाइंग स्काट के मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बढ़नी पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश चंद, नायब दरोगा दिनेश राजभर, एसएसबी के निरीक्षक महेंद्र, फैज खान आदि पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद थे। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए जेवरात की जांच की जा रही है।