फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के फर्नीचर को उठा ले गए चोर

Fri, 22 Mar 2019 10:03 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। इटवा क्षेत्र के महादेव घूरहू चौराहे पर तीन दुकानों में गुरुवार रात चोर फर्नीचर की दुकान से सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकानदार को हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के सिकरा बुजुर्ग गांव निवासी राम नेवास विश्वकर्मा नेे थानाध्यक्ष इटवा को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह महादेव घूरहू चौराहे पर फर्नीचर की दुकान करते हैं। होली पर बुधवार को दुकान बंद कर देर शाम घर चले गए। शुक्रवार सुबह घर से आए तो देखा कि दुकान से दस कुर्सियां व कुछ लकड़ी के पटरे गायब थे।
लोगों से पूछताछ करने पर महादेव घुरहू चौराहे पर दुकान कर रहे मीट विक्रेता बरकत का जालीदार लकड़ी का बक्शा व मेज तथा इटवा थाने के ग्राम मस्जिदिया निवासिनी महिला की ब्यूटी पार्लर की दुकान से सोलर प्लेट व लकड़ी का काउंटर गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें