फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो जख्मी

Sun, 04 Nov 2018 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मौत - फोटो : SELF
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित फुलवरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली गांव निवासी दैजौली निवासी उर्मिला (30) पत्नी उमेश अपनी सास चंद्रावती (50) व पड़ोस के युवक पवन के साथ किसी कार्यवश रविवार को उसका बाजार आई थी। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय तीनों उसका से घर वापस जा रहे थे। अभी उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित फुलवरिया गांव के पास पहुंचे थे कि सोहांस की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उर्मिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उर्मिला को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल सास चंद्रावती और पवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय का कहना है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उसका-सोहांस मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे वहां सड़क की चौड़ाई काफी कम है, एक समय में केवल एक ही गाड़ी निकल सकती है। रविवार को हुए इस हादसे के लिए सड़क पर अतिक्रमण ही काफी हद तक जिम्मेदार है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें