फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 05 May 2019 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र महदेवा गांव के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को घर लाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी बाबू (25) पुत्र अकबर अली रविवार को नदी में नहाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव से सटकर बहने वाली कूड़ा नदी में नहा रहा था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसे डूबता हुआ देख आसपास के लोगों ने नदी से खोजकर उसे निकाला। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जब तक डॉक्टर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते तबतक परिजन शव के लेकर अस्पताल से घर के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें