बांसी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
बांसी। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार की रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस जब्त किया गया। वहीं उसके निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गईं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
बांसी कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ नईम खान मंसूरी ने बताया कि कोतवाल शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गुरुवार की रात माधव तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक संदिग्ध को दिखे जाने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान शैलेष निवासी भैड़ोहा थाना खेसरहा के रूप में की गई। पूछताछ में उसके बताए स्थान से तीन बाइक बरामद की गई जो चोरी की थी। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई शशांक सिंह, एसआई चंदन कुमार, एसआई भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल आलोक यादव, कैलाश नाथ यादव, रमेश यादव, देवी प्रसाद पांडेय शामिल रहे।