फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में चटकी लाठी, आठ जख्मी

विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गोल्हौरा। जाल्हेखोर गांव में मंगलवार सुबह नाली में पानी गिरने को लेकर दो पड़ोसियों में हुए संघर्ष में आठ लोग जख्मी हो गए। जाल्हेखोर गांव निवासी विजय प्रकाश (40) व मस्तराम (50) के घर बीच में नाली है। बताया जा रहा है कि नाली में पानी गिराने को लेकर मंगलवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में विजय प्रकाश (40), के अलावा परमात्मा (60), शैलेंद्र (58), राजू (20), किरन(55) पत्नी शैलेंद्र जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मस्तराम के अलावा सुरेंद्र (35), भारत (40), संध्या (17) पुत्री मस्तराम जख्मी हो गईं। घायलों को आसपास के लोगों ने बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हुआ। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवधनरायन यादव ने बताया कि दो पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल परीक्षण के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें