फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा लापता, तहरीर देने गए परिजनों को थाने से भगाया

Wed, 06 Jun 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पीड़ित परिजन गांववालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संदिग्ध हाल में 22 वर्षीय युवक घर से लापता हो गया। दूसरे दिन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। मगर न तो पुलिस ने केस दर्ज किया और न ही युवक को खोज पाई। उल्टे परिजनों को थाने से भगाते हुए प्रार्थना पत्र भी वापस कर दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के टोला नवडिहवा का है। मां-बाप अनहोनी को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में घनश्याम ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अंगद की शादी हो चुकी है। एक मई की शाम सात बजे घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। तीन मई को एक नंबर से कॉल आया कि बाइक शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खड़ी है आकर ले जाओ। वह लोग स्टेशन गए तो बाइक खड़ी मिली। दूसरी चाभी लगाकर बाइक को घर ले आए। थाने में तहरीर भी दी, लेकिन न्याय नहीं मिला। ऊपर से थाने से डरा-धमका कर भगा दिया गया। पुलिस इस मामले में कुछ कर नहीं कर रही है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाय। इस मामले में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने संबंधित थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें