फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर गिरफ्तार, इंडोनेशियन सुपारी बरामद

Fri, 06 Jul 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
बढ़नी। एसएसबी और बढ़नी चौकी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक घर से तस्कर कर लाई गई इंडोनेशियन सुपारी, इलायची आदि बरामद की। एसएसबी की बीओपी बढ़नी प्रभारी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की कस्बे के वार्ड नंबर नौ स्थित एक मकान में भारी मात्रा में तस्करी का सामान रखा हुआ है।

 

जिसे अंधेरा होते ही पड़ोसी जनपद बलरामपुर ले जाने की तैयारी है। छापे मारने पर 320 किलोग्राम इंडोनेशियन सुपारी, 85 किग्रा काली मिर्च, 5 किग्रा छोटी इलायची, 360 पैकेट नेपाली सिगरेट, 35 पैकेट गुटखा आदि बरामद बरामद किए गए है। वहीं तस्करी के आरोप में फिरोज निवासी वार्ड नंबर-9 राम जानकी मंदिर को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पकड़े गए तस्कर और बरामद माल को बढ़नी कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान हराराम, विजय कुमार, हेमराज ठाकुर, चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव ज्वाला सिंह तथा मनोज पटेल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें