फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 23 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 05 Apr 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
हटवा गांव में आग से जली फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में किसानों की 23 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया। उधर, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बुढ़िया टायर गांव में कंबाइन की चिंगारी से लगी आग को ग्रामीणों की सतर्कता से तत्काल बुझा दिया गया। गुरुवार की दोपहर हटवा गांव के सिवान से अचानक आग की लपटें उठने लगी। शोरगुल मचाते हुए ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। जब तक आग बुझाई जाती, नसीर मोहम्मद की 10, रामशब्द की 3, पुजारी यादव की 4 बीघा, दिनेश यादव की 3, घिसियावन की 3 बीघा खेत में बोई गई गेहूं की फसल जल गई। उधर, बुढ़ियाटायर गांव के सिवान में कंबाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। चिंगारी से पास के खेत में आग लग गई। फत्तेपुर, खुरपहवा, रेड़वरिया, डुमरिया, अंदुआ आदि गांवों के लोग मौके पर जुटकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत से आग को उग्र रूप धारण करने से पहले ही बुझा लिया गया। गत वर्ष इसी गांव में आग से करीब 400 बीघा फसल जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें