फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पूर्व सपा प्रत्याशी ने सीएम पर की आपतिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल
सपा नेता बोले- वीडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें फंसाने की हो रही साजिश, हियुवा दर्ज कराएगी मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव द्वारा सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बात को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा। उधर, सपा नेता का कहना है कि वीडियो में उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही थी। वीडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। वायरल वीडियो में सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन खरमास में करने की आलोचना की गई है। इस बात को लेकर सीएम की आलोचना की गई है और आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। वीडियो में गाय और आवारा पशु को लेकर भी टिप्पणी की गई है और इस मामले में सीएम के कुछ बयानों का जिक्र कर उन पर हमला बोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें