फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां- बाप पर लगाया प्रेमी की हत्या का आरोप

Sun, 30 Sep 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
चिल्हिया।इटवा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के पास राप्ती नदी में शनिवार की सुबह मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। युवक चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का रहने वाला था। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक को अपना प्रेमी बताया है। साथ ही उसने अपने माता-पिता पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। युवती ने कैमरे के सामने बयान दिया है, लेकिन देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार को बगहवा गांव के पास राप्ती नदी में लाश मिलने सूचना मिली थी। इस पर शाहपुर चौकी प्रभारी अर्जन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जेब में मिले पहचान पत्र से शव की शिनाख्त अजय (20) पुत्र छेदी के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए। रविवार को वे अंतिम संस्कार की तैयारी मेें लगे थे तभी एक युवती पहुंची और अजय को अपना प्रेमी बताने लगी। उसका कहना था कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने कहा कि उसका अजय से मिलना उसके घर वालों को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसके माता-पिता ने अजय की हत्या कर दी। युवती ने यह बात कैमरे के सामने कही थी, लेकिन देर शाम तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी। इस संबंध में एसओ चिल्हिया ब्रह्मानंद गौंड ने बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के पास राप्ती नदी में शव मिलने के मामले में तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें