फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खड़ी साइकिल धू-धूकर जली

विज्ञापन
अाग
विज्ञापन

विज्ञापन
पथरा (सिद्धार्थनगर)। कस्बे के मुख्य बाजार में किराने की दुकान के सामने लावारिस खड़ी साइकिल अचानक गिरकर जलने लगी। आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। घटना बुधवार शाम की है। लक्ष्मी गुप्ता की दुकान के सामने खड़ी एक लावारिस साइकिल पर कुछ रखा हुआ था। दुकान पर मौजूद खरीददार अपना-अपना सामान खरीद रहे थे कि इतने में साइकिल अचानक गिर गई और उस पर मौजूद अज्ञात वस्तु जो गैलन में रखा था, फैल गया और आग लग गई। यह देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की माने तो बुझाने के लिए डाले जा रहे पानी से आग और तेज हो रही थी लिहाजा लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह कौन सी ज्वलनशील सामग्री है जिससे साइकिल में आग लगी। इस संबंध में एसओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि आग की सूचना मिली थी, लेकिन आग कैसे लगी यह जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें