ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
- फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में शनिवार देर रात खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरहवा गांव निवासी रामू गुप्ता (28) पुत्र बेचन गुप्ता क्षेत्र के ही जोगीबारी गांव में टेंट हाउस चलता थे। घरवालों के मुताबिक शनिवार देर शाम खेत की जुताई करने की बात कहकर घर से निकले थे। जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रामू की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों मौके पर गए और ग्रामीणों के मदद से शव को बाहर निकाला और रविवार को शव अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।