फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में चटकीं लाठियां, चार घायल
विज्ञापन

फोटो- 62, 63
दोनों पक्षों ने थाने पर दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो।
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा में मंगलवार दोपहर में जमीन विवाद को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने पथरा थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अधार पर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पर इलाज के लिए भेजा है। एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिशुनपुरवा निवासी कमलावती ने पथरा थाने पर तहरीर देकर गांव निवासी रामनिवास पर आरोप लगाया है कि पुरानी जमीन पर पति रामनिवास और वह मंगलवार को मिट्टी पाट रहे थे। इस बीच पड़ोसी सोनमती ने पहुंचकर मना किया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगी। साथ ही लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के रामनिवास ने तहरीर में लिखा है कि पुराना आम का पेड़ लगा था। जड़ की मिट्टी खिसक गई थी। बरसात में पेड़ गिर न जाए इसलिए जड़ पर मिट्टी डाल रहा था। यह देख कमलावती के परिवार के लोगों ने पत्नी सुदामा पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पथरा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर बिशुनपुरवा निवासी बहाऊ, सोनमती, रामकेश, कमलावती व सुदामा, रामनिवास पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पथरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार दूबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें