सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के नौगढ़ रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात 12 बजे ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के विनैका गांव निवासी मख्खू उर्फ किशोरी (55) क्षेत्र के ही रोवांपार गांव में मकान बनाकर रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 12 बजे नौगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हमसफर ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त मख्खू के रूप में की और मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।