फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजती रही दो जिलों की पुलिस, आरोपी पहुंच गया न्यायालय

Tue, 26 Jun 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया ग्राम पंचायत के नौड़िहवा टोला निवासी एक युवक की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी ने बलरामपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि उसकी तलाश में बलरामपुर जिले की पचपेड़वा और शोहरतगढ़ पुलिस लगी थी। इस मामले में बलरामपुर पुलिस मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एक जून को घर से लापता हुए शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया ग्राम पंचायत के नौड़िहवा टोला निवासी अंगद यादव की लाश दो जून को पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर धाधिया नाला पुल के पास मिली थी। परिजन अंगद की तलाश के लिए एसपी से लेकर प्रभारी थाना निरीक्षक तक से गुहार करते रहे। आरोप है कि प्रभारी थाना निरीक्षक ने अंगद की तलाश करने के बजाय उस पर ही लड़की लेकर मुंबई भागने का आरोप लगा दिया था। उधर, परिजनों को 15 जून को अंगद की लाश मिलने का पता चला। इसके बाद हियुवा और भाजपा नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने थाना परिसर में प्रभारी थाना निरीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। दबाव में पचपेड़वा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी नीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में नीतू ने पुलिस को बताया कि उसके मायका शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द के एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर पति को शोहरतगढ़ बुलाया और हत्या कर लाश पचपेड़वा में फेंक दिया। उसके बाद अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों थानों की पुलिस हाथ-पांव मारती रही, लेकिन सफल नहीं हुई। उधर एक अन्य हत्यारोपी महेंद्र चौधरी ने सोमवार को पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए बलरामपुर जनपद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाने के प्रभारी थाना निरीक्षक अवधेश राव ने बताया कि दूसरे आरोपी महेंद्र चौधरी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें