फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बनाया जा रहा धार्मिक स्थल सील

Thu, 07 Jun 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सील करने के बाद धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ में बैगर अनुमति बन रहे धार्मिक स्थल को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर एसडीएम ने की है। मौके पर दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मामले की शिकायत सदर विधायक श्याम धनी राही ने की थी।
विज्ञापन


बेलसड़ गांव में डीएम व एसपी आवास से कुछ ही दूर पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने डीएम और एसपी से इसकी शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम नौगढ़ व सीओ सदर को जांच का निर्देश दिया। छानबीन में पता चला कि अनुमति मकान निर्माण की ली गई थी, लेकिन निमार्ण धार्मिक स्थल का हो रहा था। नियम के अनुसार धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद एसडीएम की मौजूदगी में धार्मिक स्थल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें